Top News

हाथरस/हसायन- गांव खेडा सुल्तानपुर में हाईटेंशन के करंट से मां और उसके 5 वर्षीय मासूम बेटे की हुयी दर्दनाक मौत

हाथरस/हसायन। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव खेडा सुल्तानपुर में आज सुबह अपने 5 वर्षीय मासूम पुत्र के साथ शौच को जा रही महिला खेत में टूटे पडे हाईटेंशन लाइन के टूटे पडे तार की चपेट में आ गई जिससे दोनों मां-बेटा की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से गांव में भारी हडकम्प व कोहराम मच गया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेडा सुल्तानपुर में आज सुबह करीब 30 वर्षीय महिला श्रीमती विजय कुमारी पत्नी भोलेशंकर अपने 5 वर्षीय मासूम पुत्र राघव कुमार को लेकर खेतों में शौच को जा रही थी और खेतों में टूटे पडे हाईटेंशन लाइन के तार पर उसका पैर आ जाने से वह करन्ट की चपेट में आ गई तथा उसका मासूम पुत्र भी उसके साथ करंट की चपेट में आ गया जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की खबर से गांव में भारी हडकम्प व अफरा तफरी मच गई तथा मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई तथा दोनों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी सिकन्द्राराऊ ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त घटना से गांव में भारी कोहराम मच गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने