जाट महासभा के जिलाध्यक्ष और जाट नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

हाथरस/सादाबाद। क्षेत्र के गांव  मढ़ाका नगला कली में युवा जाट महासभा हाथरस के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह , जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हाथरस के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह , जाट महासभा हाथरस के जिला सचिव रूपेश चैधरी , भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हाथरस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बधौतिया का जाट समाज के सम्मानित नागरिकों ओर युवाओ ने नगला कली मढ़ाका में विजयवीर सिंह बधौतिया ओर विजय सिंह बधौतिया के आवास पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में आदित्य प्रताप सिंह , राजवीर सिंह , जितेंद्र सिंह बधौतिया , रूपेश चैधरी का ग्रामवासियों ने माल्यार्पण कर स्वाफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। युबा जाट महासभा हाथरस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित राजवीर सिंह , रूपेश चैधरी , जितेंद्र सिंह बधौतिया ओर उपस्थित सभी सम्मानित बुजुर्गों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आदित्य प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी से समाज की कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिये आव्हान किया जिससे समाज का विकास हो सके और एक नया आयाम स्थापित हो। कार्यक्रम में आयोजक विजयवीर सिंह बधौतिया , विजय सिंह बधौतिया के अलावा  संकुल प्रभारी महेश कुमार , नरेंद्र सिंह ,अमरवीर सिंह , मुकेश कुमार , ब्रजेश भारती   उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरेन्द्र सिंह ओर संचालन विजयवीर सिंह बधौतिया ने किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने