नवग्रह मंदिर पर दस दिवसीय शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं व्यसन मुक्ति छप्पन भोग के साथ शिविर सम्पन्न

हाथरस। हनुमान जयन्ती के पावन अवसर पर प्रसिद्ध नवग्रह हनूमान मंदिर  में दस दिन तक चलने वाले मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी सेवाकेन्द्र द्वारा शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी शिविर मंगलवार को सम्पन्न हो गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ की व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी तथा शिवदर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक प्रदर्शनी का शुभारम्भ नगरपालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा एव ंबी.के. शान्ता बहिन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आध्यात्मिक शिविर में परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य ज्योर्तिस्वरूप, निराकार रूप के परिचय और उनके द्वारा ध्यानस्थ होने पर प्राप्त होने वाली अष्टशक्तियों की भी चर्चा की गई। परमात्मा के ब्रह्मा, विष्णु और शंकर द्वारा स्थापना, पालना और संहार के कत्र्तव्यों की भी जानकारी प्रदान की गई। संसार का सृष्टि चक्र पुनः अपने सतयुगी वास्तविक स्वरूप की ओर तेजी से बढ़ रहा है इसकी जानकारी सृष्टि चक्र के माध्यम से कराई गई।
प्रदर्शनी की सम्पन्नता मन्दिर में भोलेनाथ शिव पर सौरभ जैन द्वारा प्रस्तुत गीत ‘‘भोले ओ भोले’’ तथा दीपक रफी द्वारा ‘‘सुख के सब साथी दुःख में न कोई तथा रामजी की निकली सवारी’’ से हुई। इस अवसर पर बी0के0 शान्ता बहिन द्वारा दोनों ही भजन गायकों एवं पं0 दिनेश शर्मा को साहित्य एवं प्रसादी भेंट की गई। प्रदर्शनी में  बी0के0 उमा बहिन, बी0के0 कोमल बहिन, राजेश शर्मा, गजेन्द्र भाई, केशवदेव, ओम प्रकाश, पंडित दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, गंगा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने