सिकन्दराराव। मर्यादा पुरुषोत्तम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की महाबेला में नगर सिकन्दराराव में ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिला नगर में जगह जगह मंदिरों देवालयों पर विशेष साज सज्जा से पूरा नगर अयोध्याधाम के साथ साथ राममय नजर आ रहा था।
मन्दिरों पर भारी संख्या में भक्त भजन कीर्तन पूजा पाठ करके खुशी मनाते नहीं थक रहे थे। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यहां प्रत्येक मंदिर पर आयोजन चल रहे हैं। उसी क्रम में रोशनगंज में नीलकंठ महादेव मंदिर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन भट्टा स्वामी पंकज दीक्षित एवं समाजसेवी युवा व्यापारी आकाश दीक्षित के द्वारा कराया गया। सुंदरकांड के पश्चात भजन कीर्तन से पूरा महौल राममय हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया हो। उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।
नगर से सेंकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हो भगवान की भक्ति में डूबे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बनवारीलाल दीक्षित, नितिन बघेल उर्फ मोनू, दुर्वेश पचौरी, सोहित दीक्षित, आशुतोष दीक्षित, यश दीक्षित, विकास वार्ष्णेय, डिंपी गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, राजू वर्मा, संजीव महाजन, गौरव वर्मा, मोहनलाल कुशवाह, दिनेश वार्ष्णेय, नरेंद्र वार्ष्णेय, बृजेश वार्ष्णेय, मनोज सिंह, दुष्यंत सिंह, सोनू सिंह, मनोज शर्मा, दीपक माहेश्वरी, ऋषि महेश्वरी, डॉली गुप्ता, उस्ताद, सुशील माहेश्वरी, निरंजन पाठक, मुरारीलाल वार्ष्णेय आदि सेंकड़ों लोग सम्मलित हुए।




एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।