सिकंदराराव में ढोल नगाड़ों की धुन पर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई डाo भीमराव अम्बेडकर की भव्य और विशाल शोभायात्रा

        वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सिकंदराराव। नगर में आज डाo भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयायियों द्वारा ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे तिरंगा ध्वज हाथों में लिए भगवाधारी बौद्ध भिक्षु और उनके पीछे पंचशील ध्वज लेकर घोड़े पर सवार बौद्ध भिक्षु लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। शोभायात्रा में डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा मस्ती और भरपूर जोश के साथ थिरकते हुए नाचते गाते चल रहे थे।


शोभायात्रा में महात्मा बुद्ध, संविधान लिखते अम्बेडकर, संविधान हाथों में लिए अम्बेडकर, आदि आकर्षक झांकियां लोगों को अपनी ओर खींच रहीं थीं। शोभायात्रा का शुभारम्भ जीटी रोड स्थित अम्बेडकर पार्क से हुआ और फिर शोभायात्रा यहां से मोहल्ला नौरंगाबाद, दमदपुरा, रेलवे-स्टेशन, गढी बुंदू खां, मोहल्ला गौसगज पहुंची। यहां से एमआई इण्टर कालेज से होकर पुरानी तहसील रोड, ब्राह्मणपुरी, पन्त चौराहा, बस स्टैंड, बडा बाजार, राठी चौराहा, हुरमतगंज, नौरगांबाद से होकर वापस  अम्बेडकर पार्क पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से डाक्टर वीके पवन, ओमप्रकाश गौतम, बिजेंद्र जाटव, हरीश सिंह, मलिखान सिंह, समाजप्रिय रत्न, हुकुम सिंह बघेल, रजीत, कपिल, अमर बाबू आदि लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1