सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, महिला घायल

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल महिला का प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अलीगढ़ के रामनगर निवासी तेजपाल पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल बाइक द्वारा अपनी बाइक से पत्नी ममता को साथ लेकर सासनी के गांव ऊसवा अपनी ससुराल में हुई एक गमी में शरीक होने आया था। जो देर शाम अपने घर अलीगढ जा रहा था। बताते हैं कि चैदह नंबर नलकूप भट्टा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति सडक पर गिरकर घायल हो गये।


घटना की जानकारी होने पर  मौके पर लोगो की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को उपचार के लिए सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर घायल ममता को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। समचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, फिलहाल पुलिस प्राथमिकी जांच में जुटी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1