भाजपा के वर्तमान हाथरस लोकसभा सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से हुआ देहांत, भाजपायों में शोक की लहर

हाथरस। हाथरस लोकसभा क्षेत्र से 17वीं लोकसभा में चुने गए सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजवीर दिलेर अब इस दुनिया में नहीं रहे। हृदय गति रुकने से राजवीर दिलेर की मौत हो गई। अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में राजवीर दिलेर ने अंतिम सांसें लीं।


12 वीं लोकसभा , 13 वीं लोकसभा एवं 14 वीं लोकसभा में राजवीर दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर  लगातार सांसद रहे थे। सांसद राजवीर दिलेर की मृत्यु की ख़बर से भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पीएम मोदी ने सांसद के निधन पर अपनी संवेदनायें प्रकट की।

राजवीर दिलेर के आकस्मिक निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीटर पर शोक संवेदना दी।



Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने