हाथरस के पहले ऑनलाइन हिंदी न्यूज चैनल हाथरस लाइव का पुनः प्रसारण जल्द

हाथरस के पहले ऑनलाइन हिंदी न्यूज चैनल हाथरस लाइव का पुनः प्रसारण जल्द शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि हाथरस लाइव जनपद हाथरस की लोकल खबरों को डिजिटल मीडिया पर लाने वाला जनपद का पहला ऑनलाइन पोर्टल है। जिसका संचालन जयहिंद मीडिया नेटवर्क द्वारा किया जाता है। काफी समय से तकनीकी समस्याओं के चलते चैनल का प्रसारण और संचालन रुका हुआ है। जिसको लेकर प्रबंध समिति की बैठक में चैनल को जल्द शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया।


जयहिंद मीडिया नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप पुंढीर ने बताया कि अब जल्द ही एक बार फिर से हाथरस लाइव देश दुनिया की बड़ी खबरों के साथ जनपद हाथरस की हर छोटी बड़ी खबर को लेकर दर्शकों के सामने होगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपावली तक चैनल को पुनः लांच करने की योजना है। हमें उम्मीद है कि पहले की ही भांति एक बार फिर हाथरस जनपद की हर छोटी बड़ी खबर को हम दर्शकों तक पंहुचा पाएंगे और पहले की तरह ही दर्शकों का विश्वास और प्रेम हमे मिलेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1