डा0 भीमराव अम्बेडकर शोभायात्रा 26 को

हाथरस। 26 अप्रेल दिन बुधवार को सन्त आश्रम सीयल खेडा से निकलने वाली डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की 126 वीं जयंती पर शोभायात्रा के सम्बंध में आज होटल जैक डोनाल्ड में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रिंस आजाद ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व सन्त आश्रम पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम में समाज के बुद्वजीवियों का सम्मान तथा बुद्व वन्दना कर पूजा अर्चना की जायेगी।
   शोभायात्रा अध्यक्ष प्रिंस आजाद ने बताया कि शोभायात्रा में दर्जनों झांकिया आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस से बाबा साहेब तथा गौतम बुद्व के विचारों से ओत प्रोत होंगी। शोभायात्रा में आध दर्जन बैंड, डीजे के अतिरिक्त भजन मंडली, जूडो कराटेआदि ग्रुप योगदान देंगें।
  शोभायात्रा का शुभारम्भ श्रद्वेय मुनेन्द्र बोधि जी करेंगें। मुख्य अतिथि जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह , ए0आर0टी0 ओ0 राजेश कर्दम व उदयराम जी होंगें। श्री प्रिंस आजाद ने अम्बेडकर अनुयायियों से अनुरोध किया है कि वह समय से पंहुचकर अपनी एकता का परिचय दें साथ ही अपील की है कि शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की अश्लीलतापूर्ण झांकी का प्रवेश न करायें। वार्ता के समय शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रिंस आजाद के अलावा जाटव एकता समिति के अध्यक्ष मूलचन्द्र निम, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अगम प्रिय सत्संगी, वरिष्ठ अधिवक्ता लल्लन बावू, संजय सेठ, महामंत्री गगन भारती एडवोकेट, ललित कुमार विमल, सुरजीत सिंह, अमर सिंह पंडितजी, सुनील कुमार पत्रकार, लव आजाद, राकेश कुमार विमल, नोरंगीलाल, विजेन्द्र सिंह कातिब, राजेन्द्र कुमार आरा मशीन वाले, ताजेन्द्र निम, रामकिशोर बोद्व आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने