हाथरस- राहुल गांधी की खाट यात्रा 27 को हाथरस में

हाथरस। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता एड. की अध्यक्षता में पसरट्टा बाजार स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी श्रीमती लता चैहान व सहमंडल प्रभारी डा. दुर्गा शर्मा थीं। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित व शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य थे।
मंडल प्रभारी लता चैहान ने कहा कि 27 साल से यू.पी. बेहाल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है जो 27 सितम्बर को हाथरस आ रही है। यू.पी. में विकास व कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिये सभी कांग्रेसियों को इसके लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन के बारे में भी कहा कि सरकार आगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अधिक कार्य लेती है और मानदेय कम देती है।
जिलाध्यक्ष बीना गुप्ता एड. ने कहा कि 27 सितम्बर को राहुल गांधी की खाट सभा यात्रा में अधिक से अधिक महिलायें भाग लेंगी और जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने 9 सितम्बर को मुख्यालय पर पहुंच कर चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया था। शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि राहुल गांधी की खाट सभा यात्रा एक मिशाल होगी।
बैठक में श्रीमती सुमन शर्मा, चित्रा शर्मा, अनुभा शर्मा, शमां परवीन, सीमा वाष्र्णेय, मिथलेश, ओमू जैन, सुनीता चैधरी, पार्वती, नीतू, सविता, हेमलता, खुशबू, रेनू, हरीशंकर वर्मा, रामवीर सिंह चैहान साविर खान, कुश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने