Top News

हाथरस- राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की बैठक में चीनी सामानों का बहिष्कार, लोगो को करेगे जागरूक

हाथरस। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें चीन के सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। साथ ही एक स्वर से चीन के सामानों को बाजार से उखाड़ फेंकने के लिये सभी लोगों को जागरूक करने के लिये कसम भी खाई।
बैठक में नगराध्यक्ष दिवाकर गौड़ और सह अध्यक्ष शिवम शर्मा ने जिलाध्यक्ष की अनुमति से संदीप वशिष्ठ व अंकित उपाध्याय को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर संजय कुमार शर्मा प्रधान गंगौली व मनोज कुमार शर्मा ने संगठन की सदस्यता ली। संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम पचैरी ने किया।
बैठक में चिराग पाठक, रिषभ शर्मा, मधुकर गौड़, गौरव शर्मा, अंकित गौड़, अमित शर्मा, राहुल भारद्वाज, आकाश शर्मा, राहुल अग्निहोत्री व शोभित शर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने