Top News

हाथरस- रामवीर उपाध्याय के लोक लेखा समिति का सभापति बनने के बाद प्रथम बार शहर में आगमन पर हुआ स्वागत समारोह

हाथरस। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा हाथरस के तत्वाधान में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के लोक लेखा समिति का सभापति बनने के बाद प्रथम बार शहर में आगमन पर हाथरस जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह हुआ  जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय जी , जिला पंचायत सदस्य रामेस्वर उपाध्याय जी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री (दर्जा प्राप्त) का 51 किलो की माला तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। खूव अतिशबाजी भी की गई। मंत्री जी ने भी सभी समाज के लोगो का इतना प्यार व सम्मान देने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में  दीपक अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष,बौ. शुभम पचैरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  ऋषभ पंडित जिला उपाध्यक्ष, आकाश शर्मा  ब्लॉक अध्यक्ष , दीवाकर गौड़ नगर अध्यक्ष, मधुकर गौड़ जिला माह सचिव, गौरव शर्मा, अमित शर्मा जिला मंत्री , शिवम् शर्मा नगर सहाध्यक्ष, शोभित शर्मा जिला मीडिया प्रभारी,त्रिलोकी प्रसाद ,मनीष शर्मा अदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने