हाथरस/सिकंदराराऊ। तीन माह पूर्व मृत पुत्र की हत्या की रिपोर्ट लिखाने के लिए मृतक का पिता तीन माह से दर-दर की ठोकरें खा रहा है। कभी कोतवाली तो कभी पुलिस अधीक्षक की चैखट पर दस्तक दे-दे कर थक चुका है। घटना के दिन कोतवाली में उसके नाम से दी गयी तहरीर के आधार पर सडक दुर्घटना का मुकद्दमा दर्ज किया गया था। जब कि मृतक का पिता ऐसी कोई रिपोर्ट लिखाने से भी इंकार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार ब्रजगोपाल पुत्र सुल्तान सिंह निवासी अखतौती थाना मिरहची जिला एटा ने उच्च अधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पुत्र वेदप्रताप को उसके दोस्त 17 जुलाई को शाम छः बजे मोटर साइकिल से शादी की पार्टी के नाम पर बुला लाये क्योंकि वेदप्रताप की शादी 9 जुलाई को हुई थी। उसके बाद वेद प्रताप घर वापस नहीं पहुंचा। उसकी सडक दुर्घटना में मौत की सूचना दी गयी कि जिमिसपुर पंजाबी ढाबा के पास सडक दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी है। जब मैं घटना स्थल पर पहुंचा तो वहां सडक दुर्घटना का कोई निशान नहीं था। उसकी हत्या करके शव को दुर्घटना दिखाने केलिए सडक पर डाल दिया गया और मेरे थाने पहुंचने से पहले ही मेरे नाम से दुर्घटना का मुकद्दमा भी पंजीकृत करा दिया गया। उस तहरीर पर मेरे हस्ताक्षर भी नहीं है। वेद प्रताप जब घर से गया था तो उसके पास सोने की जंजीर व अंगूठी तथा छ हजार रूपये थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।