Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- मौहल्ला भूतेश्वर कालोनी में बुखार से 19 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस/सिकंदराराऊ। बुखार का कहर अभी भी मौत बन कर टूट रहा है। भले ही स्वास्थ्य विभाग बुखार को नकारने के कितने ही दाबे करे लेकिन हर दिन बुखार से होने वाली मौतें बदतर हालात की पुष्टि कर रही हैं। रविवार को नगर के भूतेश्वर कालोनी में एक युवती की बुखार से मौत हो गयी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
 जानकारी के अनुसार खुशबू पचैरी 19 वर्ष पुत्री संजीव पचैरी निवासी मौहल्ला भूतेश्वर कालोनी पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीडित थी। पहले परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। उसके बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो अलीगढ भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उपचार के दौरान खुशबू की मौत हो गयी। खुशबू की मौत से उसके परिवार में हाहाकार मच गया। नगर में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार पर अंकुश लगाने केलिए किये गये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने