हाथरस। दशहरा के पावन पर्व पर आगरा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा भवन का 15 वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ शहर के विद्वान पं. सन्तोष मुखियाजी एवं पं. विष्णु भारद्वाज द्वारा भगवान सत्यनारायण के पूजन व कथा प्रवचन से शुरू हुआ।
इस अवसर पर साहित्य संगम के अध्यक्ष डा. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी की अध्यक्षता में तथा उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं ठा. राजेश सिंह गुड्डू व अमृतसिंह पौनिया के विशिष्ट आतिथ्य में काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन श्यामबाबू चिन्तन व कार्यक्रम संयोजक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने संयुक्त रूप से किया।
उपजिलाधिकारी ने मां शारदे के छविचित्र पर माल्यार्पण कर व ठा. राजेश सिंह गुड्डू ने कृपा भवन संस्थापक स्व. श्री कृष्ण गोपाल वाष्र्णेय एवं स्व. श्री श्रीमती कैलाश कुमारी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम अध्यक्ष डा. फौजी ने राधाकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेला श्री दाऊजी महाराज के मेलाधिकारी राकेश गुप्ता व मेला सहयोगी राजेश गुड्डू व मेला लिपिक शीतल बाबू को कार्यक्रम संयोजक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने शाॅल उड़ाकर, पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। साथ ही साथ रामलीला अध्यक्ष आशीष पचैरी का भी सम्मान किया।
इस मौके पर कवि बाबा देवीसिंह निडर ने मां शारदे की वन्दना की। कवि रामजीलाल शर्मा शिक्षक, प्रदीप पंडित, भजनलाल, चाचा हाथरसी, राकेश धूआंधार, इगलास के मौ. गाफिल आदि ने काव्य पाठ कर बुराई पर अच्छाई की जीत पर खूब तालियां बटोरीं। कृपा भवन संस्थापक शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री कृष्ण गोपाल वाष्र्णेय स्मृति सम्मान से अविनाश पचैरी व संस्थापिका स्व. श्रीमती कैलाश कुमारी सम्मान से श्रीमती बीना गुप्ता एड. को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने काव्य पाठ कर खूब तालियां बजवाई। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को धन्यवाद देते कहा कि विक्रमादित्य पिछले 15 वर्षों से मेला श्री दाऊजी महाराज की कमेटी का सम्मान करते हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष पचैरी ने कहा कि कार्यक्रम में उनका जो सम्मान हुआ है उसके लिये वह आभारी हैं। उन्हें स्व. कृष्ण गोपाल नेताजी के किये कार्य बहुत याद आते हैं। आज रात्रि को भगवान श्री राम, मां जानकी व लक्ष्मणजी, हनुमानजी, मां काली के स्वरूपों का सम्मान व स्वागत आरती व प्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
इस अवसर पर राजपाल सिंह पूनियां, जयशंकर पाराशर, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, श्रीराम यादव, कन्हैयालाल पुलन्द, राधाचरन शर्मा, अनुज सन्त, कपिल नरूला, संजय कप्तान, सन्तोष उपाध्याय, नवल नरूला, अमित पचैरी, सतेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी, जितेन्द्र शर्मा, डा. छवि वाष्र्णेय, लक्ष्य वाष्र्णेय, मानसी वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।