हाथरस। शनिवार को जिला अस्पताल के वार्ड में तैनात महिला स्टाफ नर्स के साथ एक मरीज के तीमारदार ने मारपीट कर अस्पताल में तोडफोड़ कर दी जहां स्टाफ नर्स की निकली चीख पुकार सुनकर आरोपी युवक अपने मरीज को लेकर भाग गया जहां जिला अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मियों थाना हाथरस गेट जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और सीओ सिटी से कार्यवाही की मांग की। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतवानी दी है कि यदि शीघ्र ही आरोपी नहीं पकडा गया तो सोमवार से स्वास्थ्यकर्मी हडताल पर चले जायेगे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल के वार्ड में तैनात विमला मसी पत्नी यूनस मसी निवासी बागला अस्पताल परिसर जो कि आज अपने वार्ड में डयूटी कर रही थी कि तभी एक मरीज के साथ आये एक युवक ने महिला स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता की और अस्पताल तोडफोड़ कर महिला स्टाफ से मारपीट की। उक्त घटना से अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश भड़क गया और वह इमरजैन्सी की काम बंद करके थाना हाथरस गेट पहुच गये जहां उन्होने उक्त घटना के बारे में सीओ सिटी प्रीति सिंह को बताया और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। जहां स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। वरना पूरे जनपद भर में सभी स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल करेगंे। सीओ सिटी द्वारा पीड़ित की तहरीर लेकर उनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया और पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश दी जहां वह देर रात तक नही मिला था।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।