हाथरस/सिकन्द्राराऊ। थाना हसायन क्षेत्र के गाॅव नगला उदैया में भागवत कथा का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व एमएलसी डा0 राकेश सिंह राना ने भागवत ग्रन्थ की पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान डा0 राकेश राना को पगड़ी व फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। भागवत कथा में आये भगवत प्रेमियों को सम्बोधित करते हुये श्री राना ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं और वह सत्य मार्ग पर चलने लगता है। किन्तु कथा का श्रवण कुछ सीखने के उद्देश्य से करना चाहिये। श्री राना ने कहा कि लोग भागवत कथा में आते तो हैं। किन्तु उनका मन अन्य कार्यांे में लिप्त रहता है। जिससे भागवत कथा के श्रवण का उनपर कोई असर नहीं पड़ता। भगवान की कथा को मनुष्य यदि पूर्ण मनोयोग से सुने तो निःसन्देह ही उसके कदम सत्य मार्ग पर चलना प्रारम्भ कर देंगे। और वह मनुष्य मनुष्य होते हुये भी देवतुल्य अपना स्थान बना लेगा। भागवत कथा में मुख्य रूप से सुनील यादव, रामगिरीश यादव, मोहन सिंह मास्टर, राकेश मस्ताना, जयप्रकाश, अनूप यादव, रवेन्द्र यादव, रामविलाश यादव, सन्तोष चैहान, देवेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद थे। वही शहर के श्रीकृष्ण गौशाला में भी श्रीमद भागवत कथा का शुभारंम्भ हुआ इससे पूर्व शहर में कलश यात्रा निकाली गयी जहां आचार्य विश्वनाथ के मुख्य से कथा का वर्णन किया जायेगा।
हाथरस/सिकन्द्राराऊ- थाना हसायन क्षेत्र के गाॅव नगला उदैया में भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।