वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें
रिपोर्ट:- संदीप पुंढीर
सिकंदराराव। नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ढोल नगाड़ों की धुन पर धूमधाम से शिवशक्ति जागरण यात्रा निकाली गई। मेले का शुभारम्भ गौरी शंकर हिन्दू इंटर कालेज स्थित मंदिर से हुआ। जिसके बाद यहां से मेला नगर के गली मोहल्लों से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए वापस गौरी शंकर हिन्दू इंटर कालेज मंदिर पर पहुंचकर मेले का समापन किया गया। मेले में भगवान भोलेनाथ, काले हनुमानजी सहित कई आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रहीं थीं तथा मेले में भक्त शोभायात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा कर मेले का स्वागत कर रहे थे। मेले में जोश और उत्साह के साथ डीजे की धुन पर युवा मस्ती में थिरक रहे थे। मेले की भव्यता और लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपजिलाधिकारी, सीओ तथा कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ संभाले हुए थे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।